खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के पटवध गांव में स्थित तालाब में अज्ञात लोगों ने सोमवार की रात विषाक्त पदार्थ डाल दिया। इससे भारी संख्या में मछलियां मर गईं। यह तालाब सेमरिया गांव निवासी ओमप्रकाश साहनी पुत्र स्व. रामचंद्र के नाम से मछली पालन के लिए पट्टा हुआ है। मछलियों के मरने से उसे काफी क्षति हुई है। मामले की तहरीर थाना पुलिस को भी दी गई है।