फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त शुल्क वापस लिए जाने तक जारी रखेंगे संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राजस्व सहिता की धारा 80 के तहत भूमि को अकृषिक घोषित किए जाने को लेकर लिए जा रहे एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के मसले पर अधिवक्ताओं का विरोध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बताया गया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए 26 अक्तूबर तक समस्त राजस्व न्यायालयों में कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। सोबाए की बैठक में महामंत्री लालता प्रसाद पांडेय ने बताया कि 26 अक्तूबर से सबरजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कार्य का भी बहिष्कार किया जाएगा। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक ने कहा कि जब तक एक प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क को वापस नहीं ले लिया जाता। तब तक इस जनहित के मुद्दे को लेकर अधिवक्ता राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार करते रहेंगे। इस मौके पर विनोद कुमार शुक्ल, राजेंद्र पाठक, मनीष चतुर्वेदी, अनिल कुमार सिंह, सुशील शर्मा, विमलेश पाठक, राकेश भारती, विरेंद्र सिंह, इंद्रकुमार सिंह, शारदा प्रसाद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें