फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय हैंडबॉल में खिलाड़ियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेणुकूट। ओबरा इंटर कॉलेज, ओबरा के मैदान पर पिछले दिनों हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट के 36 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में विंध्याचल मंडल की ओर से प्रतिभाग किया, जिसमें टीम सीनियर बालक वर्ग में उप विजेता व सब जूनियर बालक वर्ग में विजेता रही साथ ही सीनियर बालिका वर्ग में टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विंध्याचल मंडल की टीम को ग्रुप चैम्पियन का खिताब भी दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, रवींद्र सिंह चौहान ने प्रतिभागी खिलाड़ियों व विद्यालय के खेल विभाग के शिक्षक धनंजय सिंह, एचएन सिंह एवं शिक्षिका मीरा जायसवाल व भारती झा को अपनी व प्रबंधन की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतिभागी खिलाड़ियों को आगे और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें