फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो मूल्य को लेकर प्राइवेट बसों के किराए में वृद्धि से नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर चलने वाली यात्री बसों के किराए में इजाफे से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर बस संचालकों द्वारा बढ़ाए गए किराए से लोगों की जेब पर भारी दबाव पड़ा है। इससे क्षुब्ध लोगों ने मार्ग जाम करने की योजना बनाई है। मंगलवार की शाम जाम की सूचना को पुलिस सतर्क रही।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के रनटोला गांव के पास मंगलवार को प्राइवेट बसों द्वारा किराए में वृद्धि से नाराज होकर मुर्धवा-बीजपुर मार्ग जाम करने को लेकर पुलिस सतर्क रही। इस दौरान पुलिस रनटोला में तैनात रही। प्राइवेट बसों द्वारा एक स्टेशन का पांच रुपये प्रति व्यक्ति किराया बढ़ा दिया गया है। इससे क्षुब्ध होकर श्रमिक व यात्रियों में नाराजगी व्याप्त है। श्रमिकों का कहना है कि उनको रोजाना आना जाना पड़ता है। इससे उनका अधिक किराया लगना काफी दुखद है। श्रमिकों ने तत्काल किराए में कटौती कर उन्हें राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें