शक्तिनगर । एनटीपीसी विंध्याचल के बाल भवन द्वारा मंगलवार को बच्चों के लिए एक्स्टेंपोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत सभी बच्चों को आयोजन स्थल पर ही अलग-अलग विषय दिए गए, जिन पर उन्हें अपने विचार व्यक्त करना था । सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में भाग लिया और दिये गए विषयों पर अपने विचारों को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। सुहासिनी संघ की अद्यक्ष रेखा तिवारी, उपाध्यक्षा कमला पद्मकुमार एवं महासचिव पीयूशा अकोटकर निर्णायक की भूमिका निभाई। तीनों निर्णायकों द्वारा सभी बच्चों का विभिन्न पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन करने के पश्चात विजेताओं की घोषणा की गई।