रेणुकूट। नगर में स्थित रामलीला मैदान में रविवार रात रोटरी क्लब की ओर से विश्वकर्मा मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन हिंडालको के मानव संसाधन प्रमुख सतीश आनंद ने किया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब क्षेत्र के विकास के लिए तमाम सामाजिक कार्य कर रहा है। क्लब के अध्यक्ष जेएस तिवारी ने बताया कि रेणुकूट एवं आसपास के क्षेत्र्वासियों को इस मेले का इंतजार रहता है और सभी वर्ग के लोग इसमें प्रतिभाग करते है। मेला चेयरमैन अरुण साबू ने बताया कि इस वर्ष मेला का प्रमुख आकर्षण कई तरह के स्टाल रहे। मेले में प्रोपर्टी एवं डेवलपर्स, दोपहिया, चार पहिया, कामर्शियल वाहन के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही साथ भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आसान किश्तों में विभिन्न ऑफर्स के साथ लोन की सुविधा भी मेले में उपलब्ध थी। रोटरी एवं इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टॉल लगाया। पूर्व मंडलाध्यक्ष डा. प्रमोद ने बताया कि इस वर्ष रोटरी फाउंडेशन के जरिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन रेणुकूट तथा आसपास के विद्यालयों में लगाने की योजना बनी है, जिसका प्रदर्शन मेले भी किया गया। मेले में लकी ड्रा का भी आयोजन हुआ। क्लब के सचिव आनंद पाडेय ने सभी प्रायोजकों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। मेले को सफल बनाने में सुजीत सान्याल, शशि तिवारी, शशि सिंह, राजकुमार रस्तोगी, संदीप शर्मा, अरविंद सिंह का सहयोग रहा।