फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवीं इकाई एक दिन में दो बार हुई ट्रिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अनपरा डी तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई शनिवार की प्रात: तकनीकी कारणों से बंद हो गई। इकाई के बंद होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने इकाई को युद्ध स्तर पर प्रयास कर कुछ ही घंटों में सिंक्रोनाइज कर लिया। अनपरा डी तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की छठवीं इकाई शनिवार की प्रात: सीएण्डआई में आए फाल्ट के कारण 8:56 बजे बंद हो गई। इकाई के बंद होते ही विद्युत उत्पादन शून्य हो गया। अधिकारियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर इकाई को 12:09 बजे सिंक्रोनाइज कर लिया। इकाई के सिंक्रोनाइज होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली, लेकिन शाम 5:31 बजे इकाई फिर से ट्रिप हो गई। जिसे 5:52 बजे लाइट अप कर लिया गया। परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई व 210 मेगावाट की दूसरी इकाई पहले से ब्लायलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद चल रही है। 210 मेगावाट की दूसरी इकाई को देर रात्रि तक सिंक्रोनाइज करने की संभावना है। परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 185, तीसरी इकाई से 200 एवं 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 505 मेगावाट, सातवीं से 495 मेगावाट उत्पादन जारी था। परियोजना के 2630 मेगावाट के सापेक्ष 1385 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें