दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के बघाडूं गांव के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने फरार चल रहे पांच हजार के इनामी अपहरणकर्ता सुभाष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। सुबह गश्त पर निकले कोतवाल विनोद यादव ने बघाड़ू गांव के समीप संदिग्ध एक व्यक्ति को रूकने का इशारा किया तो भागने लगा। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 25 जुलाई 2016 को दुद्घी कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव से चौदह वर्षीय बालिका को अपहरण हो गया था। लापता लड़की की मां की तहरीर पर पकड़े गए सुभाष पुत्र गोपीचन्द्र निवासी सरना थाना रघुनाथ नगर जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ के विरुद्ध अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही थी। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के ऊपर पांच हजार रुपये इनाम घोषित था।