फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के आंदोलन की उपेक्षा निंदनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। दस सूत्री मांगों को लेकर राजकीय पीजी कॉलेज गेट पर छात्रों का धरना 20वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। छात्रों ने मांगों की अनदेखी का आरोप कालेज और जिला प्रशासन पर लगाया। आंदोलन के 20वें दिन धरना ओर बैठे छात्र मुकेश जायसवाल, राजेश यादव, कारिमूल जमा अंसारी, हरज्योत सिंह मोगा को राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ डा. बृजेश कुमार सिंह ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

गोपाल राय ने कहा कि बारिश के बीच पिछले बीस दिनों के आंदोलन की अनदेखी प्रशासनिक उपेक्षा है। पार्टी आंदोलित छात्रों की मांगों का समर्थन करती है। जरूरत पर कंधा से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। वाजिब मांगों को दमन करने की कोशिश की गई तो हमारा संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। उपेक्षित सोनभद्र में विश्वविद्यालय बनना चाहिए। छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, पूर्व महामंत्री अजीत कनौजिया ने कहा कि शिक्षकों व विद्यार्थियों की समस्याओं पर प्रशासन की भूमिका नकारा साबित हो रही है। आंदोलन के बाद भी गहरी नींद में सोए प्रशासन की जितनी निंदा की जाए वह कम है। आखिरकार विद्यार्थियों की समस्याओं की अनदेखी कर अनावश्यक रूप से तनाव पैदा कर रहा है। धरनास्थल पर सोएब खान, सोनू यादव, महफूज खां, हर्ष जायसवाल, प्रदीप यादव, सल्लू खां, रजत सिंह, अकील, अंकित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें