फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगों को बढ़ावा देकर रोका जा सकता है पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को नगर के काली मंदिर मैरिज हाल परिसर में हुई। इसमें पूर्वांचल को नए राज्य का दर्जा देने और जिले को विद्युत कटौती मुक्त करने की मांग उठाई गई। इसको लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि अब यहां के नौजवान बेरोजगारी के नाते सुदूर प्रांतों में रोजगार के लिए जा रहे हैं। छोटे, मझले उद्योगों को बढ़ावा देकर पूर्वांचल से पलायन को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

नगर में आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया। इसके बाद बैठक में अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि पूर्वांचल की उर्वरा श्रम शक्ति यहां से पलायन कर अन्य प्रांतों को समृद्ध कर रही है। कतिपय राजनीतिक दल स्वतंत्रता के समय से ही कल कारखानों पर जोर न देकर केवल वोट की ही फसल काटते रहे। सबका पेट भरने वाला किसान सबसे ज्यादा उपेक्षित है। इस दुर्दशा का जिम्मेदार कौन है? किसानों के उगाये फसलों का उचित मूल्य आखिर क्यों नहीं मिल रहा है, जबकि केंद्र की सरकार बड़े कारपोरेट घराने को अरबों रुपये सब्सिडी दे रही है। यहां प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय राय, मानवाधिकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बृजेश सिंह, महासचिव जगलाल राय, अखंड प्रताप सिंह, शशांक राय, जिलाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, दिनेश पांडेय, अंकुर भारती, अशोक राय, शमीम अली, चंदन कुमार, रोहित पांडेय, शशिकांत सिंह, सूरज अग्रहरि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें