बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के राजभाषा अनुभाग के तत्वावाधान में बुधवार को आयोजित कार्यशाला में हिंदी के संवर्धन पर जोर दिया गया। राजभाषा प्रभारी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने राजभाषा प्रावधानों, नियमों, अधिनियमों की जानकारी देते हुए वर्तनी मानकीकरण पर प्रकाश डाला। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को अंतर कार्यालय ज्ञापन, परिपत्र, नोटशीट एवं पत्र लेखन का अभ्यास कराया गया। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग की जानकारी दी गई। इस मौके पर केएस मूर्ति, एम राजेश्वरन, मन्नालाल, पीके सबत, सुभाष प्रसाद गुप्ता, हरी नारायण, शिवनाथ साहा, मनोज कुमार, मोहसिन खान, रामजी राम, बलराम, राम नारायण, लालमणि राम आदि मौजूद रहे।