ओबरा। सेक्टर तीन प्राईमरी स्कूल के पीछे मैदान में खेले जा रहे ओबरा राईंजिग कप के चैथे दिन आर वंस और स्टार क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्लब की टीम ने दस ओवर में 50 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी आर वंस ने 8.4 ओवर में एक विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। निर्णायक शवाब आलम और नीरज यादव रहे। कमेंटेटर अंशू पटेल और स्कोरर सूरज यादव रहे।