अनपरा। औड़ी मोड़ स्थित आरओ प्लांट का मोटर खराब होने से स्थानीय निवासियों को पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। चार दिन से खराब पड़े आरओ प्लांट का सूध नहीं लिए जाने से नागरिकों मे आक्रोश व्याप्त है।
औड़ी निवासी शशि पाण्डेय, जियाराम बैसवार, पवन गुप्ता,गोलू गुप्ता,रामनायक बैसवार,पारस जायसवाल,बबलू तिवारी, सरजू सिंह आदि ने आरोप लगाया कि परियोजना प्रबंधन आर ओ प्लांट लगाकर अपने दायित्वों का इतीश्री कर लिया है। अनुरक्षण के नाम पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। भीषण गर्मी में चार दिन से आर ओ प्लांट खराब होने से नागरिक दूषित पानी पीने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के अधिकारी शिकायत के बाद भी कार्रवाई नही कर रहे जिससे आसपास के नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यह जानते हुए भी कि पेयजल किल्लत का नागरिक सामना कर रहे है इसके बावजूद भी हीलाहवाली किया जाना संवेदनहीनता का प्रराकास्टा है।नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द आर ओ प्लांट का सुचारू नहीं कराया गया तो नागरिक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।