फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुलियापुर में दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग

Sat, 29 Dec 2018 12:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन
 जिला जेल के प्रधान बंदीरक्षक हरिनारायण त्रिवेदी की हत्या के मामले में शुक्रवार रात शहर के भुलियापुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान मौका पाकर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। खबर मिलते ही एसपी फोर्स के साथ भागकर मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।  
विज्ञापन


प्रधान बंदीरक्षक की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को मुखबिर से भुलियापुर में कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली। इस पर स्वॉट टीम रात करीब आठ बजे वहां पहुंची। पुलिस मोहल्ले में छापेमारी करने लगी। इस दौरान तीन संदिग्ध युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई।
गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए। इस बीच मौका पाकर तीनों बदमाश अंधेरे में पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी एस आनंद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें