फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल परिधानों में संजे बच्चों ने मनाया रेड डे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा परिसर में शुक्रवार को रेड डे मनाया गया। एलकेजी के छात्र-छात्राओं को लाल रंग से परिचित कराने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के अलावा शिक्षक भी लाल रंग के कपड़ों में सुसज्जित थे। पूरे विद्यालय को लाल रंग के गुब्बारे से सजाया गया था। रेड डे के मौके पर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों को लाल रंग से वस्तुओं को रंगने के लिए दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ला रंग का क्राउन प्रदान किया गया। इसके अलावा सभी बच्चों को लाल रंग का बैंड दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन एलकेजी की शिक्षक तहसीन सुल्तान व शर्मिष्ठा घोष ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें