फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार पर अंकुश को लगा अवरोधक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए सड़क पर पुलिस के अवरोधक को भी दरकिनार कर उसे वाहनों से क्षतिग्रस्त कर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक नजारा बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर स्थित नेमना गांव के पास स्कूल के सामने देखने को मिला। क्षतिग्रस्त ड्रम न केवल यातायात नियमों की पोल खोल रहा बल्कि पुलिस की सक्रियता पर भी सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बैढन क्षेत्र से बालू लदे ट्रकों की रफ्तार को थामने के लिए बीजपुर पुलिस ने तब योजना बनाई जब नेमना गांव के कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का कहना था कि बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर नेमना गांव में स्कूल है। वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के सामने इस तरह से ड्रमों को रखा कि वाहनों की रफ्तार कम हो जाए लेकिन रफ्तार में चलने वाले इस ड्रम की परवाह ही नहीं किए और वाहन से टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त ड्रम को हटाने की फिक्र पुुलिस भी नहीं कर रही और वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए रखा गया ड्रम क्षतिग्रस्त होने के बाद खुद ही हादसे की वजह बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें