फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब को किया याद, हुए विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। बाबा साहेब भीमराव रामोजी अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार रात बिरहा मुकाबला और लोकगीत का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने, संचालन जिला सचिव नजमुद्दीन ने किया। मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बसपा जितेंद्र प्रसाद एडवोकेट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि बाबा साहेब सदैव दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान लवकुश भारती ने सभी का आभार ज्ञापित किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, श्याम बिहारी यादव, बसपा जिलाध्यक्ष बी सागर, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित बिंद, अविनाश शुक्ला, रमेश वर्मा, रामाश्रय भारती, प्रमोद गौतम, दुर्गेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें