फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन के बाद मीटर लगा दिया, नहीं चालू हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ (सोनभद्र)। पन्नूगंज विद्युत सब स्टेशन क्षेत्र से जुड़े गांवों में बिजली कनेक्शन और मीटर लगाने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को शासन ने मुफ्त विद्युत कनेक्शन एवं मीटर लगाने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में कूदर, जैमोहरा, पनिकप कलां आदि गांवों में विभाग ने कनेक्शन देने के साथ मीटर भी लगवा दिया। मगर अभी तक बिजली की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। कूदर, जैमोहरा, पनिकप कलां आदि गांवों के लाभार्थी रामकिशोर, नागेंद्र, बीना, भोला, प्रेमनाथ, शंकर, पवन, रामबहाल आदि ने बताया कि कनेक्शन के बाद भी बिजली नहीं मिली है। सिर्फ मीटर लगाकर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति चालू कराने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता पंकज सिंह ने बताया कि जिन घरों में कनेक्शन दिया गया है, शीघ्र ही उनके घरों में आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें