फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के सीमांकन को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चुर्क घुरमा की जमीनों का सीमांकन न होने से विकास कार्य बाधित हो रहा है। नवनिर्वाचित चेयरमैन गीता देवी ने रविवार को पत्र लिखकर एसडीएम से वन विभाग, रेलवे और जेपी कंपनी के संबंधित अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की मांग की है। गीता देवी ने बताया कि 15 सितंबर 1962 के अनुसार नगर पंचायत का सीमांकन कार्य पूरा नही है। न तो नगर पंचायत का मानचित्र है। ग्रामों के नाम दर्ज भूमि को अब तक नगर पंचायत के नाम दर्ज किये जाने का कार्य पूरा नही हो सका है। जब भी नगर पंचायत से विकास कार्य कराना होता है तो यह कह कर काम रोक दिया जाता है कि जमीन नगर पंचायत की नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें