बभनी ब्लॉक के कोंगा गांव में शौचालय आवंटन में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। आरोप है कि दो से तीन हजार रुपये देने पर ही चेक दिया जा रहा है। जो लोग सुविधा शुल्क नहीं दे रहे उनको शौचालय निर्माण होने के बाद भी चेक नहीं दिया जा रहा है। सरकार के द्वारा शौचालय के लिए 12हजार रुपये जिन लोगों को दिए जा चुके हैं उसमें भगवान दास का कहना है कि मुझे एक पैसा शौचालय के लिए नहीं मिला है। कहा कि मैं अपने शौचालय का निर्माण स्वयं अपने खर्चे से किया हूं। श्रवण कुमार का कहना है कि मैं शौचालय बनवा लिया हूं, मुझे सिर्फ छह हजार रुपये का चेक दिया गया है। ग्रामीणों ने शौचालय वितरण एवं निर्माण कार्यों की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध मे एडीओ पंचायत बभनी आशुतोष कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच करके कार्रवाई की जाएगी।