फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा न भरने से क्षुब्ध लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (बभनी)। बभनी-आसनडीह मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। सड़क पर उड़ रही धूल व सड़क निर्माण न कराने से क्षुब्ध बभनी के युवाओं ने रविवार को बभनी बाजार में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रशासन ने पिछले दिनों हुए चक्काजाम में एक सप्ताह में सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान नौशाद ने कहा कि एक सप्ताह बाद भी सड़क के गड्ढे नही भरे गये। न ही धूल के लिए पानी का छिड़काव किया गया। यदि सड़क को लेकर प्रशासन गंभीर नही हुआ तो पुन: आंदोलन किया जायेगा। बभनी से आसनडीह मार्ग सालों से गड्ढे में तब्दील है। सड़क पर गड्ढों के नाते बभनी-आसनडीह मार्ग पर चलने वाले यात्री बसों ने रास्ता बदल दिया। इस नाते भी लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। 16 किमी रास्ता तय करने में घंटों समय लग रहा है। प्रदर्शन में दौरान शाहिद, अकरम, पप्पू, राजा, छोटू, अभिषेक चौबे, वशिष्ठ, सूरज देव, दिनेश कुमार, मोहन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें