फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति दुर्व्यवस्था पर रांची-रीवां राजमार्ग को किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (दुद्धी)। बिजली आपूर्ति की दुर्व्यवस्था पर नाराज लोगों ने रविवार की रात्रि में तहसील तिराहे पर रांची-रीवां राजमार्ग को जाम कर दिया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। तहसीलदार के समझाने के बावजूद लोग नहीं माने। करीब साढ़े तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

जितेंद्र चंद्रवंशी, संदीप गुप्ता ने कहा कि आए दिन बिजली विभाग फाल्ट बताकर आपूर्ति ठप कर देता है। अबकी बार भी बिजली आपूर्ति 36 घंटे से अधिक ठप रही और विभाग ने फाल्ट बताया लेकिन आपूर्ति बहाल कब होगी इसकी जानकारी नहीं दी जा रही थी। सिर्फ यहीं कहा जा रहा था कि फाल्ट मिलते ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। अखिलेश अग्रहरि, गोपाल ने कहा कि 36 घंटे तक तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति ठप होना यह सरकार के 24 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने के दावे की पोल खोल कर रख दिया है। आनंद केशरी, आशुतोष केशरी, रजनीश कुमार, कौशल जौहरी, गौस मुहम्मद, संजय जायसवाल ने कहा कि अब जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती रीवां-रांची राजमार्ग पर से जाम नहीं हटाया जाएगा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मृत्युंजय सिंह के आश्वासन के बाद भी लोग जाम हटाने का तैयार नहीं हुए। रात्रि में सवा बारह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई तब जाकर जाम हटाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें