फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 11 कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में हुआ। इस दौरान कार्मिकों को निर्वाचन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में 11 कार्मिक अनुपस्थित रहे। उन्हें तीन मई को अपराह्न एक बजे उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने की हिदायत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने बताया कि प्रत्येक पाली के प्रशिक्षण में चार सौ कार्मिकों को शामिल होना था। पहले दिन दोनों पालियों में 11 कार्मिक बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसमें सदर ब्लाक क्षेत्र में कार्यरत सहायक अध्यापक गजाला परवीन, श्वेता त्रिपाठी, करूणा शर्मा, ज्योत्सना राय, म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार जायसवाल, कोन के सहायक अध्यापक मनीष कुमार श्रीवास्तव, चतरा के सहायक अध्यापक प्रेम प्रकाश के अलावा सफाई कर्मी छांगुर, संदीप कुमार धूरिया, सरोज कुमार शामिल हैं। सभी अनुपस्थित कार्मिकों को तीन मई अपराह्न एक बजे तक उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसा न करने पर उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें