फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएल सिंगरौली में बनाये जायेंगे 11 सामुदायिक भवन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं सिंगरौली के साथ हुआ 2.75 करोड़ का समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। एनसीएल दुधीचुआ क्षेत्र ने सामाजिक निगमित दायित्व के तहत सिंगरौली जिले की 11 ग्राम पंचायतों में नए सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं सिंगरौली के साथ 2.75 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
विज्ञापन

एमओयू पर जिला कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा एवं महाप्रबंधक सीएसआर एनसीएल आत्मेश्वर पाठक की उपस्थिति में क्षेत्रीय महाप्रबंधक दुधीचुआ बिपिन कुमार और ग्रामीण यांत्रिकी सेवाएं सिंगरौली के कार्यपालन मंत्री अनिल सिंह बगोले ने हस्ताक्षर किये। स्टाफ अधिकारी, कार्मिक, दुधीचुआ क्षेत्र कविता गुप्ता और मुख्य प्रबंधक सिविल राजीव रंजन भी मौजूद रहे। समझौता ज्ञापन के अनुसार एनसीएल दुधीचुआ क्षेत्र 11 सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिये चरणबद्ध तरीके से प्रति सामुदायिक भवन के हिसाब से 25 लाख की धनराशि जारी करेगा और इनका निर्माण कार्य ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा किया जाएगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत देवसर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली खुटार, माड़ा गहिलरा, करसुआलाल, मकरह एवं सोलंग पंचायत, वैढ़न ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली बरगवां, चरकी, आमों और चितरंगी ब्लॉक के अंतर्गत खिरवा एवं पोंडी-3 पंचायतों में सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें