फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध चुने 1097 ग्राम पंचायत सदस्य

Sun, 22 Nov 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लॉक मेें प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के होने वाले चुनाव में 1097 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन



हालांकि अभी तक निर्विरोध चुने गए एक भी सदस्य को प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, क्योंकि उन्हें 12 दिसंबर को विजयी प्रधानों के साथ ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 


राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लॉक में 28 नवंबर को ग्राम प्रधान/ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन दोनों ब्लॉकों में भाग्य आजमा रहे प्रधान और सदस्य पद के सभी प्रत्याशियों को शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन



सदर ब्लॉक में 140 प्रधान पद के लिए जमा 1508 नामांकन फार्म जमा हुए थे, जिसमें 29 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लेकर चुनाव मैदान से बाहर हो गए। इसी तरह 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 2823 नामांकन पत्र जमा थे, जिसमें 35 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया।


रविवार को खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया 1660 ग्राम पंचायत सदस्य पद में से 779 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार नगवां ब्लॉक में 52 प्रधान पद के 23 उम्मीदवारों ने और ग्राम पंचायत सदस्य पद के सात प्रत्याशियों ने फार्म वापस ले लिया।
विज्ञापन



खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि 318 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिला पंचायत अधिकारी चूरनराम ने बताया 12 दिसंबर को आठों ब्लाकों में मतगणना होगी। उसी दिन विजयी प्रत्याशियों के साथ निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें