फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: घर के बाहर खड़ी कार में 108 एम्बुलेंस ने मारी टक्कर, चालक फरार, पुलिस कर रही जांच

Mon, 28 Apr 2025 03:50 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

चोपन क्षेत्र में रात को बड़ा हादसा टल गया। घर के बाहर खड़ी कार में अनियंत्रित 108 एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एंबुलेंस चालक फरार है ओर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया अस्पताल रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घर के बाहर खड़ी एक कार में अनियंत्रित 108 एम्बुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।घटना का पूरा दृश्य घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और एम्बुलेंस दोनों ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सौभाग्य से घटना रात के समय हुई, जब सड़क पर भीड़भाड़ नहीं थी। यदि यह हादसा दिन में होता तो बड़ी जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना की जानकारी सुबह कार मालिक और आसपास के लोगों को हुई।

कार मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल फरार एम्बुलेंस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें