फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 107 गांव चयनित, सिर्फ 19 का आया बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के 107 अनुसूचित जाति बहुल गांवों को आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित किया गया है। प्रत्येक गांव में 20 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं मगर अभी तक 19 गांवों के लिए बजट आवंटित किया गया है। पूरा बजट नहीं मिलने से इन गांवों में भी विकास कार्य अधूरे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आकांक्षी जनपद सोनभद्र के 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति (एससी) आबादी वाले गांवों को इस योजना में चयनित किया गया है। हालांकि इस योजना का नाम बदलकर अब आदर्श ग्राम योजना कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अनुसूचित जाति आबादी वाले गांवों में समस्याओं का समाधान किए जाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत अब तक जिले के सभी ब्लॉकों में 107 गांव चयनित किए गए हैं, जहां 20-20 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाने हैं। जिला प्रशासन ने बजट आवंटन के लिए शासन में प्रस्ताव भी भेजा है। मगर शासन स्तर से अभी तक पहले चरण के सिर्फ 19 गांवों के लिए बजट आवंटित किया गया है। योजना के तहत प्रत्येक गांव को 20 लाख रुपये मिलने थे, मगर 10-10 लाख रुपये का ही आवंटन किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जितना बजट आवंटित हुआ है, उससे कार्य कराया जा रहा है। दूसरी किस्त अभी नहीं मिली है। इसकी मांग की जा रही है।
-

इन गांवों में चल रहा विकास कार्य
आदर्श ग्राम योजना में चयनित रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़, सिलथम, सोढ़ा, भीखमपुर, मुबारकपुर, बरवाडीह, खेमपुर, मिठिहिनिया गांव में काम चल रहा है। ओबरा विधानसभा क्षेत्र के जमुई, घोरावल विधानसभा क्षेत्र के नेवारी, शिल्पी, बर, घुवास, कन्हारी, हिनौती, परसौना, पड़वनिया, नेवारी और खुटहां गांव में विकास कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


-
धरती आभा उन्नति ग्राम योजना में 176 गांव हैं चिह्नित

आदर्श ग्राम योजना के तर्ज पर धरती आभा उन्नति ग्राम योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना में जनजातीय बहुल गांवों को शामिल किया गया है। जनपद में इस योजना के तहत 176 अनुसूचित जनजाति (एसटी) बहुल गांवों को चिह्नित किया गया है। हालांकि अभी बजट नहीं मिला है।
-

वर्जन:
जिले में आदर्श ग्राम योजना के तहत एससी बहुल कुल 107 गांव चयनित हैं। इनमें से अभी तक 19 गांवों का ही बजट मिला है। इन गांवों का बजट अभी आधा आया है। शेष बजट की मांग की जा रही है। बाकी 88 गांवों के लिए बजट नहीं मिला है। बजट मिलने पर कराए जाएंगे। - रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें