फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1029 किसानों ने वापस नहीं की सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त कर लिए 1029 आयकर दाता किसानों ने अभी धनराशि वापस नहीं की है। यदि ऐसे किसान 31 जुलाई तक सम्मान निधि वापस नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आरसी जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 1565 किसान आयकर दाता हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त प्राप्त हुई है। ऐसेे सभी किसान किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत अपात्र हैं। बताया कि सभी किसानों को रिकवरी नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके उपरांत अभी तक मात्र 536 किसानों ने ही सम्मान निधि वापस की है। शेष 1029 किसान अब तक सम्मान निधि वापस नहीं की है। कहा कि ऐसे किसान भारतकोष डॉट गोव डॉट इन वेबसाइट पर जाकर या डायरेक्टर एग्रीकल्चर एंड फाइनेंस कंट्रोलर यूपी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पीएम किसान सम्मान निधि की मिली किस्त 31 जुलाई तक अवश्य जमा कर दें और इसकी सूचना कार्यालय उप कृषि निदेशक सोनभद्र को उपलब्ध करा दें। जो किसान 31 जुलाई तक धनराशि वापस नहीं करेंगे, उनसे तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें