फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष समेत अन्य ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। सूबे में भाजपा सरकार में सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर लोकसभा चुनाव में भाजपा के विरोध में अलग चुनाव लड़ रहे हैं। इसी बीच सुभासपा के जिलाध्यक्ष मनकोज पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। इसके अलावा बृहस्पतिवार को राबट्र्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर समाज के सभी वर्गों के विकास की बात नही करते और न ही सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान करते है। पार्टी में सिर्फ राजभर का सम्मान किया जाता है। कहा कि लोक सभा चुनाव में किस दल के प्रत्याशी का समर्थन किया जाएगा, यह सभी लोग बैठ कर सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पीला झंडे को उठा कर एक पहचान बनाई, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के पिछड़ी जाति और सवर्ण विरोधी होने की वजह से सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें