फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबुलगंज पहाड़ी पर लगी आग से मचा हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। डिबुलगंज स्थित पहाड़ी पर रविवार की सायं भीषण आग लग जाने से आसपास के रहवासियों मे जहां हड़कंप मच गया वहीं मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रविवार की शाम लैंको गेट के समीप डिबुलगंज पहाड़ी पर अचानक आग लग गयी जिससे आसपास में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मे आग की सूचना स्थानीय पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग आग का विकराल रूप देख भयभीत हो गये। गर्मी के कारण क्षेत्र में आगलगी की घटनाएं बढ़ गयी है। शनिवार को जीआईसी खेल मैदान में भी आग लग गयी थी जिसमें कई पेड़-पौधे झुलस गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें