फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ छवि वाला उम्मीदवार युवाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोकसभा चुनाव को लेकर युवा मतदाता की सोच स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवार के चयन की है। वह स्वच्छ छवि के साथ समाज से जुड़ाव रखने और विकासवादी सोच रखने वाला उम्मीदवार चाहते हैं।
विज्ञापन

उरमौरा की अप्सना, दुरावल की अल्का का कहती हैं कि ऐसा उम्मीदवार होना चाहिए जो स्वच्छ छवि वाला तो हो ही, समाज और विकास के प्रति अच्छी सोच भी रखता हो। कुरहुल की ममता और बहुअरा की अनीता का कहना है कि उम्मीदवार लोगों का दु:ख-दर्द समझने वाला हो। शिक्षा के साथ ही लोगों का स्वास्थ्य उसकी प्राथमिकता में हो। विकास कराने का जज्बा हो। राबर्ट्सगंज की स्नेहा, बहुअरा की सुधा का कहना है कि वह ऐसे उम्मीदवार को पसंद करेगी, जो जिले के साथ ही देश के भी प्रति अच्छी सोच रखता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें