अनपरा। हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीजन स्थित रामलीला मैदान में होलिका दहन के बाद क्लब के प्रेक्षागृह में आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर पर्व की बधाई दी। मुख्य अतिथि यूनिट हेड अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने पूजा कर बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया। आतिशबाजी के साथ ढोलक झाझ मजीरे की थाप पर कर्मचारियों ने होली के गीत गाए। शुभारंभ क्लब के पूर्व सचिव आर पी सिंह ने अतिथि के पी यादव एवं सभी आगंतुकों का स्वागत कर किया गया। मुख्य अतिथि ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के इस त्योहार पर आपसी सौहार्द एवं भाई चारे की भावना को और अधिक मजबूत बनाते हुए एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाएं। इस अवसर पर सी एस सिंह, शैलेश सिंह, अनिल सिंघानिया, टी के सिंह, कर्नल अमित कंसल, सी एम गुप्ता, समीर आंनद, राजेश सैनी, आकाश खत्री, विनय वाजपेयी, मनीष सिंह, एन जयशंकर आदि मौजूद रहे।