फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से 54 क्रय केंद्रों पर गेहूं की होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गेंहूं की फसल तैयार होने की कगार पर है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन गेहूं खरीद के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को जिला विपणन अधिकारी ने एजेंसीवार क्रय केंद्रों का चयन कर सूची सार्वजनिक कर दिया। जिले में गेहूं खरीद के लिए कुल 54 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से 25 जून तक खरीद चलेगी। लेकिन अभी तक शासन स्तर से जिले में गेहूं खरीदने का लक्ष्य नहीं मिला है। बताते चले के राबट्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, चोपन, म्योरपुर, दुद्धी बभनी ब्लॉक में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से किसानों का सरकारी दर पर गेहूं खरीदा जाएगा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर विपणन विभाग ने गेहूं क्रय करने के लिए केंद्रों के चयन की कवायद पूर्ण कर ली है। गेहूं खरीद करने की सर्वाधिक जिम्मेदारी पीसीएफ को दी गई है। जिले में पीसीएफ केे 36 क्रय केंद्रों पर खरीद होगी। मार्केटिग के 12 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। पीसीयू और कर्मचारी कल्याण निगम को तीन-तीन केंद्र पर खरीद होगी। शासन ने जिला प्रशासन को सभी क्रय केंद्रों पर किसानों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल, बैठने के लिए दरी, रात में रोशनी आदि का इंतजाम करने का निर्देश दिया है। खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए टोकन की व्यवस्था की जाएगी। ताकि गेहूं बेचने में किसानों को किसी प्रकार की समस्याएं न हो। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के 54 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद कार्य एक अप्रैल से 25 जून तक चलेगा। केंद्र प्रभारियों को किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निर्देशित किया जाएगा। केंद्रों पर जल्द ही बोरा भेजा जाएगा। कहा कि केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान की धनराशि भेजी जाएगी। अभी शासन स्तर से गेहूं क्रय करने का लक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें