फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति स्थापना रोके जाने से छात्रों नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित सरदार बल्लभ भाई पटेल व बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना रोके जाने से छात्रसंघ पदाधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की है। छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु यादव ने आरोप लगाते हुए बताया कि मूर्ति स्थापना के लिए मौके पर पहुंचने पर मूर्ति स्थापना का कार्य रोकवा दिया गया एवं छात्रसंघ अध्यक्ष पर मुकदमा करने की धमकी दी गई। बताया कि देश के संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर व छोटी-छोटी रियासतों में बंटे देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों की मूर्ति की स्थापना सीधे लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। मूर्ति स्थापना का निर्माण कार्य रोका जाना निंदनीय है। यदि मूर्ति स्थापना का कार्य शासन व प्रशासन द्वारा रोक लगाकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया तो हम सब आंदोलन को बाध्य होंगे। हिमांशु ने बताया कि महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों के कार्यों में बाधा उत्पन्न कराए जाने से छात्रों में खासा रोष व्याप्त है। इसके कारण आंदोलन की स्थिति बन सकती है। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में मूर्ति स्थापना शासन के आदेश पर ही संभव है। छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा की जा रही मूर्ति स्थापना को लेकर मेरे पास जिला प्रशासन का कोई लिखित आदेश नहीं है। इस नाते मूर्ति स्थापना का कार्य रोकवा दिया गया है। इस मौके पर महामंत्री सुंदरम मिश्रा, उपाध्यक्ष परमेंद्र यादव, शैलेश कुमार, अंकित, सूर्यकांत, सूरज राव, पवन राव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें