फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर ने विद्युत पोल में मारी टक्कर विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। वाराणसी-शक्ति नगर मार्ग स्थित झुलन ट्राली के समीप रविवार को एक बेकाबू ट्रेलर ने विद्युत पोल पर टक्कर मार दी। इससे औड़ी फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बांसी सब स्टेशन से औड़ी फीडर को होने वाली विद्युत आपूर्ति के लिए मुख्य मार्ग के किनारे लगे पोल में झूलन ट्राली के समीप सुबह एक कोल परिवहन करने वाले ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे औड़ी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। पांच घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग परेशान हो गए। यही नहीं, पेयजल समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। मामले की जानकारी पाकर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल को दुरुस्त किया तब एक बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। लोगों का आरोप है कि कोल परिवहन में लगे वाहनों की वजह से आएदिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें