दुद्धी (सोनभद्र)। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के सहायक निदेशक सुरेंद्र कुमार सुमन ने दुद्धी सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (डीसीएफ) व क्रय विक्रय सहकारी समिति दुद्धी का निरीक्षण किया। दोनों संस्थाओं के चेयरमैन व निदेशकों के साथ बैठक कर चर्चा की।
डीसीएफ व क्रय विक्रय के व्यवसाय वृद्धि के लिए एग्री मार्केटिंग कॉम्पलेक्स, राइस मिल, कोल्ड स्टोरेज, एलपीजी, हर्बल जड़ी बूटी व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए संस्था की जमीन को देखा। सहायक निदेशक सुरेंद्र कुमार सुमन ने कहा कि डीसीएफ में दो सौ एग्री मार्केटिंग कॉम्पलेक्स बनाया जायेगा। सहकारी समितियों को चुस्त दुरुस्त करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश स्तर पर योगी सरकार व्यापक कदम उठाने जा रही है, जिससे संस्थाओं के साथ ही किसानों और आम आदमी को भी लाभ हो। डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि व क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन रामेश्वर रॉय ने एग्री मार्केटिंग कॉम्पलेक्स, राइस मिल व कोल्ड स्टोरेज के लिए संस्था की जमीन को दिखाया। इस दौरान एनसीडीसी के सहायक निदेशक अभिजीत कुलकर्णी, नागेंद्र कुमार सिंह, सहायक आयुक्त त्रिभुवन नारायण सिंह, मिर्जापुर जिला सहकारी बैंक के उ महाप्रबंधक आरके यादव, अतुल कुमार, क्रय विक्रय के उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद दशरथ प्रसाद, अरुण कुमार यादव मौजूद रहे।