फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का मकान वाले को दिया पीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। ब्लॉक क्षेत्र के रन्नू गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर पक्का मकान स्वामिनी को प्रधानमंत्री आवास देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण रामचरित्र, शीतला प्रसाद, इंद्रावती देवी, लीलावती देवी, बिंदु देवी, राधेश्याम, रामसेवक, मुन्नीलाल ने बताया कि जिस महिला का चार कमरे का पक्का मकान है उसे भी प्रधानमंत्री आवास दे दिया गया है। ग्रामीणों ने बीडीओ से कार्रवाई की मांग की है। उधर रन्नू गांव के आवास लाभार्थी फुलबस पत्नी राजाराम ने बताया कि वह रन्नू गांव की निवासिनी है। उसके आवास की नींव खोद दी गई है। पहला क़िश्त का 50 हजार व दूसरा क़िश्त का 20 हजार कुल 70 हजार रुपये ग्राम प्रधान के पुत्र ने यह कहकर ले लिया है कि वह आवास बनवा देगा। लेकिन अभी तक आवास में काम नहीं लगवाया गया है। फुलबस ने बीडीओ से शिकायत कर आवास की रकम वापस दिलाने की मांग की है। उधर बीडीओ रमाकांत सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायती पत्र नहीं मिला है। यदि शिकायती पत्र नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें