फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 कार्डधारकों को दिया गया नया राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत बुटबेढवा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर रविवार को ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक व डीलर सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से अंत्योदय कार्ड धारकों को नए कार्ड का वितरण किया। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान बुटबेड़वा में अंतोदय कार्ड वितरण के दौरान ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतोदय कार्डधारकों को डिजिटल राशन कार्ड संख्या के साथ कार्ड का वितरण कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर लेने के बाद दे दिया गया। सरकारी दुकान के डीलर सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि 76 कार्ड धारकों को अंतोदय कार्ड दिया गया। संपूर्ण कार्ड धारकों के आधार कार्ड नंबर से जुड़ने के बाद डिजिटल कार्ड बनकर आया है, जिसे कार्ड धारको में बांट दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें