अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में सोमवार को अध्यापक-अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा के नेतृत्व में रैली निकाल शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
शोकाकुल विद्यार्थियों ने शहीद हुए वीर बलिदानियों की याद में नारे लगाये। प्रधानाचार्य ने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय सैनिक प्रत्येक भारतीय के आदर्श होते हैं, क्योंकि समय- समय पर अपने शौर्य और बलिदान से वे अपनी सेवा का प्रमाण देते रहते हैं। इस अवसर पर नीरज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश राय, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, एस बी मिश्र, प्रशान्त मणि त्रिपाठी, पंकज श्रीवास्तव और मनोज शर्मा आदि मौजूद थे। इसी क्रम में राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीदों की शहादत पर श्रद्धाजलि सभा एवं केंडल मार्च निकाला तथा पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए पूरा देश सरकार के साथ है। कैंडल मार्च आवासीय परिसर का भ्रमण करते हुए एसोसिएशन कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस अवसर पर अनूप कुमार वर्मा, इल्ताफ अली, सुनील कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पंकज त्रिपाठी, सचिन कन्नौजिया, रंजीत प्रसाद, अभय सिंह, सचिन केशरवानी, अरशद जावेद, विकास रंजन, राजेश वर्मा, दुर्गेंश गुप्ता, सत्येन्द्र कुमार, दीपक बिन्द, राजकुमार, परवीन राय, सुबाष, धर्मनाथ, सुनील कमार शर्मा, अब्दुल निशात, मनोज सिंह, सुरेश ङ्क्षसह, वैष्णव गुप्ता, चन्द्रकांत मिश्रा, राजेन्द्र ङ्क्षसह, एस पाण्डेय, चन्द्रमणि आदि मौजूद थे। इसी क्रम में रविवार की रात्रि औड़ी मोड़ पर एंटी करप्शन आफॅ इण्डिया द्वारा अनपरा मोड़ से नेहरू चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये तथा शहीदों को श्रद्धाजलि अर्पित की। इस अवसर पर बृजेश कुमार दुबे, शिबा खातुन, आर डी सिंह, संजय यादव, राजेश जायसवाल, संजय झॉ, मोहम्मद सकुर, गीता देवी, सुनिता, अनामिका, शिखा, निलम, किरन आदि मौजूद थे।