फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविधि कार्यक्रमों के साथ मना उत्पादन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली में बुधवार को विविध कार्यक्रमों के साथ उत्पादन दिवस मनाया गया। इस दौरान परियोजना के मेन प्लांट स्थित सेवा भवन पार्क में हवन पूजन किया गया। पूजन में बतौर मुख्य यजमान, महाप्रबंधक संजय मिश्रा, अपर महाप्रबंधक ए.के. विश्वास, अपर महाप्रबंधक हनुमंत राव, उप महाप्रबंधक महादेव चन्द्र माझी, अवधेष शुक्ला, एके सिंह, द्वारा पूजन -हवन किया गया। उत्पादन दिवस के मौके पर कई अन्य कार्यक्रमों के आयोजन भी सिंगरौली विद्युत गृह में कराये जाने हैं । उत्पादन दिवस तथा बसंत उत्सव के कारण कारण प्लांट एवं आवासीय परिसर में भारी चहल-पहल उत्साह का वातावरण है। मुख्य अतिथि ने बताया कि परियोजना की 200 गुणे 5 की पहली यूनिट से व्यवसायिक विद्युत उत्पादन का शुभारंभ 13 फरवरी 1982 को हुआ था। एनटीपीसी निगम में दो तिथियां एक त्योहार की तरह मनायी जाती है । पहली तिथि 7 नवंबर 1975 जब देश में एनटीपीसी निगम की स्थापना हुई थी जो समय के साथ राष्ट्र की बड़ी विद्युत कंपनी एनटीपीसी एवं नवरत्ना कंपनी के रूप में जानी जाती है। एनटीपीसी इतिहास की दूसरी सुखद तिथि 13 फरवरी-1982 है जो सफलता दिवस के तौर पर मनायी जाती है । सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन की प्रथम इकाई 1982 से अब तक उत्पादन के कई उल्लेखनीय कीर्तिमान अपने नाम संजोए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें