फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर स्थित विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बदौलत सभी का मन मोह लिया। विभिन्न मनमोहक रूपों में सजे बच्चों को देख हर कोई मंत्रमुग्ध नजर आया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी सिंगरौली के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन मौजूद रहे। परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार उपाध्याय ने कराया। विद्यालय के सेनापति भैया शिवम पाठक ने शानदार तरीके से मंच संचालन किया। इसके उपरांत शिशु भैया-बहनों ने मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों को अंत तक बांधे रखा। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, धनुष यज्ञ और भांगडा नृत्य आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि चरित्र निर्माण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें