फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ ने गया को एक गोल से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के महुली खेल मैदान में राजा बरियार शाह फुटबॉल क्लब की ओर से अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो और सेवानिवृत्त जज राजन चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। यहां विधायक ने कहा कि यहां के लोगों में खेल के प्रति काफी रूचि है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। कहा कि वे इस खेल मैदान के सुंदरीकरण के लिए विधायक निधि व पूर्वांचल निधि से 25 लाख रुपये देने का प्रस्ताव शासन को भेजेंगे। सेवानिवृत्त जज चौधरी ने बताया महुली के खिलाड़ी राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। उद्घाटन मैच चाकंद स्पोर्ट क्लब गया बिहार व यंग स्टार क्लब मऊ उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। इसमें मऊ की टीम ने कड़े संघर्ष में एक गोल से जीत हासिल किया। इस मौके पर रंजना चौधरी, कलामुदीन सिद्दीकी, रमिज आलम, मानिक चंद, दिलीप कनौजिया, विरेंद्र कनौजिया, बुंदेल चौबे, नंदू श्रीवास्तव, राजकिशोर, राजकपूर कनौजिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें