सोनभद्र। ओमप्रकाश पांडेय कालेज आफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज की तरफ से शुक्रवार को मधुपुर पंचायत भवन पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 ग्रामीणों का उपचार किया गया। इस दौरान उनके ब्लड प्रेशर, हिमोग्लोबीन, ब्लड ग्रुप, वजन, तापमान आदि की जांच की गई। कालेज के डायरेक्टर ओमप्रकाश पांडेय और उनकी टीम ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कालेज में संचालित कोर्सेस नर्सिंग, पैरामेडिकल कोर्स आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि कोर्स के अलावा कंप्यूटर, अंग्रेजी की जानकारी और छह माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मौके पर संजीव, सत्यनारायण, राहुल, शिवम, धनंजय, रोहिणी, पिंकी आदि की मौजूदगी बनी रही।