फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपनी मांगों को लेकर दूूसरे दिन मंगलवार को भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने राबर्ट्सगंज कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि एक अगस्त 2017 से लंबित वेतन समझौता लागू करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो। अस्थायी कर्मचारियों और दैनिकभोगी को नियमित किया जाए। सभी अस्थायी को न्यूनतम वेतनमान मिले। इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी वापस लें। कहा कि संबंधितों द्वारा जायज मांगों को पूरा करने में हीलाहवाली की जा रही है। इसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेमनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, जितेंद्र, शंभूनाथ, सुरेंद्र सिंह, रामजी सिंह, टीडी शरण, महेश तिवारी, दयाशंकर, संजय कुमार, विकास, सोहन, तेजबली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें