फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 156 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज न्यायालय परिसर के एडीआर सेंटर में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इलाहाबाद बैंक के विभिन्न शाखाओं के कर्ज संबंधी वादों के प्री-लिटिगेशन स्टेज पर निस्तारितण किए जाने से संबंधित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बकाये बैंक ऋण समेत विभिन्न 156 मामलों का निस्तारण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुनील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लीड बैंक मैनेजर सूर्यदत्त संतोषी, इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक सुनील पांडेय की मौजूदगी में समस्त शाखाओं के ऋण संबंधी वादों को प्री-लिटिगेशन स्टेज पर 156 मामलों का निस्तारण किया गया। लीड बैंक मैनेजर सूर्य दत्त संतोषी ने बताया कि लोक अदालत में 1,21,83,000 बकाया ऋण के एवज में 42,53,000 की नकद धनराशि वसूल की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें