सोनभद्र। श्री एकेडमी स्कूल पसही कला गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्ट सोसाइटी आफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कई तरह के आकर्षक पोस्टर बनाए। एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जो बच्चा इस प्रतियोगिता में अव्वल होगा वो अपने माता-पिता के साथ संस्था की ओर से दुबई टूर पर भेजा जाएगा। प्रबंधक अजेय कुमार पांडेय ने कहाकि बच्चों में प्रतिभाएं हैं। उन्हेंनिखारने की जरूरत है। इस दौरान प्रधानाचार्य राहुल ओझा, चंद्रमा प्रसाद, शशिकांत पाठक, धर्मेश तिवारी, अरूण चौबे, केएन द्विवेदी, इमरान खां, अशोक पाठक, कंचन सिंह, पूजा ओझा, समृद्घि मौजूद रहे।