फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास का धन न मिलने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री शहरी आवास के तहत चयनित तमाम लाभार्थियों के खाते में अब तक धनराशि नहीं पहुंची है। इससे निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। बृहस्पतिवार को चयनित लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट स्थित डूडा कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। यहां आवास निर्माण के लिए धनराशि दिये जाने की मांग की।
विज्ञापन

चुर्क-गुर्मा नगर पंचायत के करीब 1400 लोगो ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लाभ के लिए आनलाइन व ऑफ लाइन आवेदन किया था। इसमें से अब तक 197 लोगों को विभाग से आवास के लिए धन जारी किया गया। शेष लोगों को अभी धन नहीं आवंटित किया गया है। इससे नाराज लोगों ने डूडा परियोजना अधिकारी के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। भारी संख्या में महिलाएं कार्यालय पहुंची और आवास निर्माण के लिए धन की मांग करने लगी। उन्होंने चेताया कि जल्द धन नहीं मिला तो कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। इस दौरान संतोष, पूजा देवी, मुराती देवी, सरोजी देवी, शाहिद अली, शांति देवी, तारा देवी, जानकी, नुरासिया, रेनू, सुकुमारी आदि मौजूद रहीं। उधर परियोजना अधिकारी बीके निगम ने बताया कि चुर्क गुरमा नगर पंचायत में कुल 732 आवास शासन से स्वीकृत हुए हैं, जिनमें से 197 आवास का पैसा जारी हो चुका है। 359 आवास का पैसा एक सप्ताह में जारी हो जाएगा। 156 फार्म में किसी में आधार कार्ड व बैंक पासबुक में कमियां है और बाकी जो फार्म है, उस पर काम हो रहा हैं। 359 फार्म की लिस्ट ऐसी है, जिसके आवेदक बंजर या सरकारी जमीन पर काबिज हैं। इसको लेकर जिलाधिकारी से वार्ता की गई है। उनके आदेश के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें