सोनभद्र। ग्राम पंचायत सेंधुरी और युवा जागृति मंच की ओर से गांव को खुले में शौच मुक्त होने की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गांव के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
उद्घाटन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अश्वनी श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज दुबे, भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट के निदेशक आशीष उपाध्याय, ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने फीता काटकर किया। बच्चों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि आज ही के दिन एक वर्ष पहर्ले सेंधुरी ग्राम पंचायत ओडीएफ घोषित हुई थी। ग्रामीणों ने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने का सार्थक प्रयास किया। तीन दिनों तक चले खेलकूद प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। करीब चार घंटे तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एडीओ पंचायत राबर्ट्सगंज राम शिरोमणि पाल रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान बराक राजेश पटेल, लीलामणि सिंह पटेल, देश मिश्रा, सोनू, मुन्ना मिश्रा, हौसला प्रसाद मौजूद रहे।