फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी-शक्तिनगर इंटरसिटी हुई निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। रविवार को शक्तिनगर सिंगरौली से होकर वाराणसी तक जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को चोपन स्टेशन पर निरस्त कर दिया गया। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत काफी दिनों से लगातार ट्रेन विलंब से चल रही थी, जिसके चलते यात्रियों को विलंब के चलते काफी परेशानी हो रही थी। जैसे ही ट्रेन एनसीआर में प्रवेश करती थी, अन्य ट्रेनों को पास कराने के चक्कर में इंटरसिटी को जहां-तहां खड़ा करा दिया जाता है। इससे कई घंटे यात्रियों को परेशानी झेलना पड़ता था। इसी को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को निरस्त किया गया है। सोमवार से फिर अपने निर्धारित समय से रवाना की जायेगी। स्टेशन प्रबंधक एसबी टोपनो ने बताया कि यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार से ट्रेन अपने समय से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें