अनपरा। वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को ककरी खदान के पास अवैध खनन कर ले जाये जा रहे एक ट्रैक्टर बालू को ट्रैक्टर सहित कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया। रेंजर दिनेश सिंह ने बताया कि ककरी क्षेत्र में बराबर सूचना मिल रही थी कि ओबी व नदी-नालों से निकलने वाली बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुखबिरों का जाल बिछाया गया था। बृहस्पतिवार को ककरी परिक्षेत्र से लोड कर ले जाया जा रहा एक ट्रैक्टर बालू को मौके से पकड़ लिया गया। जबकि चालक मौके से फरार हो गया वन कर्मियों ने ट्रैक्टर को वन विभाग काशी मोड़ कार्यालय में ले जाकर खड़ा किया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए बालू को टैक्ट्रर सहित सीज कर दिया गया। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन कर्ताओं में जहां हड़कंप मच गया है। वहीं, रात के अंधेरे में खनन का खेल अब भी जारी है। बरसात के मौसम में बालू की कीमतें आसमान छू रही है जिसका फायदा अवैध खननकर्ता उठाने में लगे हुए है। लोकल बालू को मिक्स कर अधिक मुनाफा कमाने का खेल किया जा रहा है।